Close
मनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा शो का एक और शख्स शो कहेगा अलविदा -जाने


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि अब एक और एक्टर इस शो को अलविदा कहने वाला है। दिशा वकानी, नेहा मेहता, गुरुचरण सिंह के बाद अब यह खबर आ रही है कि शैलेश लोढ़ा यानी तारक मेहता भी इस शो को क्विट करने वाले हैं। ई टाइम्स टीवी की खबर के अनुसार, शैलेश लोढ़ा जो इस टीवी शो में जेठालाल के घनिष्ठ मित्र तारक मेहता का किरदार निभाते हैं वह अब इस शो को अलविदा कहने वाले हैं।

शैलेश लोढ़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने शुरुआत से लेकर अब तक इस शो में अहम भूमिका निभाई है। शैलेश लोढ़ा के किरदार तारक मेहता को ना ही सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में बहुत पसंद किया जाता है। दर्शकों को मेहता साहब और जेठालाल की दोस्ती बहुत पसंद आती है। असल जिंदगी में भी इन दोनों सितारों को बहुत पसंद किया जाता है। कुछ महीने पहले राज अनादकट भी इस शो को क्विट करने वाले थे लेकिन प्रोडक्शन हाउस के कहने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया था।

पिछले एक महीने से शैलेश लोढ़ा ने इस शो के लिए शूट नहीं किया है और सेट पर वापस आने का उनका कोई प्लान नहीं है। वह अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं और उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनकी डेट्स का इस्तेमाल इस शो में ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा है। एक वजह यह भी है कि इस शो की वजह से शैलेश लोढ़ा को और मौके नहीं मिल रहे हैं। बीते कुछ समय में उन्होंने कई सारे ऑफर्स को ठुकरा दिया था लेकिन अब वह नए मौकों को गवाना नहीं चाहते हैं। प्रोडक्शन हाउस शैलेश को मनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे कि अब उन्होंने शो को छोड़ने का मन बना लिया।

Back to top button