x
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी के साथ मुंबई पहुंचीं


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मुंबई पहुंचीं। एक्ट्रेस बेटी मालती को गोद में लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। उनकी झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ एयरपोर्ट के बाहर लगी थी। खास बात तो यह है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बेटी को गोद में लेकर मीडिया के सामने एक से एक पोज भी दिये।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) कई बार मुंबई आ चुके हैं। लेकिन यह पहली बार है जब प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई पहुंचे। दोनों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलकर पैपराजी को ढेर सारे पोज दिये। अपने शहर लौटकर प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश नजर आईं। एक्ट्रेस पिंक हाई स्लिट ड्रेस में दिखीं, जो उनपर जच भी रही थी। वहीं निक जोसन ब्लैक हुडी, डेनिम जींस और ऑरेंज कैप में नजर आए। प्रियंका और उनकी बेटी को साथ में देखकर फैंस ने भी खूब सारा प्यार लुटाया।

Back to top button