Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

ये टीवी एक्टर 9 बार बन चुका है भोलेनाथ

मुंबई – शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक हो रहा है और भोले की मस्ती में उनके भक्त नजर आ रहे हैं। भोले नाथ की महिमा निराली है। उनकी इस महिमा का बखान पर्दे पर भी होता रहा है। कई एक्टर्स ने भगवान भोलेनाथ के किरदार को स्क्रीन पर निभाया है और लोकप्रियता का शिखर छुआ है। देवों के देव महादेव फेम मोहित रैना को तो लोग असल में भगवान शिव समझ लेते थे। श‍िवजी के रोल को यूं तो कई कलाकारों ने पर्दे पर उतारा है लेकिन इस रोल में ज्‍यादा चर्चा दो अभ‍िनेताओं की होती है।

View this post on Instagram

A post shared by Balram💙💙 (@kevin_charadva)

दिल्ली में पैदा हुए एक्टर तरुण खन्ना ने स्टार प्लस के सीरियल अविनाश आईपीएस से डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2014 में अभिनेत्री स्मृति खन्ना से शादी की। वह मिशन जुलाई और ढिशूम फिल्म में भी नजर आए। वहीं उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। टीवी जगत में तरुण खन्ना काफी जाना पहचाना नाम हैं। हालांकि उन्हें जो पहचान महादेव के किरदार से मिली वो दूसरे किरदार नहीं दे पाए।

तरुण खन्ना छोटे पर्दे पर आठ से ज्यादा बार महादेव के किरदार को निभा चुके हैं। तरुण खन्ना ने पहली बार ‘संतोषी मां’ में भोले शंकर का रोल प्ले किया था। वह शंकर भगवान के रोल में ऐसे फिट हुए कि हर नए सीरियल मेकर को उनका चेहरा ही भगवान शंकर के रोल के लिए नजर आने लगा। इसके बाद वह ‘कर्मफल दाता शनि’, ‘परमावतार श्री कृष्णा’, ‘राधा कृष्ण’, ‘देवी आदि पराशक्ति’, ‘नम:’, ‘राम सिया के लवकुश’ में शंकर जी की भूमिका में नजर आए। इन दिनों वह स्टार भारत के सीरियल जय कन्हैया लाल की में भगवान शंकर का किरदार निभा रहे हैं।

तरुण खन्ना ‘वैष्णों देवी’ में महादेव की भूमिका के लिए कास्ट किए गए। सागर वर्ल्ड के शिवसागर ने ‘रामायण’ (Ramayan) की महाकथा को टीवी पर दिखाया था। उन्होंने ही माता वैष्णों देवी पर आधारित वेब सीरीज तैयार की। करीब 12 एपिसोड वेब सीरीज में महादेव की भूमिका में तरुण खन्ना नजर आएंगे।

Back to top button