x
भारत

कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष ? 10 बजे होगी मतगणना,थोड़ी देर चलेगा पता


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को वोटिंग संपन्न होने के बाद आज मतगणना होगी। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के शीर्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun kharge) और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। करीब दो दशक के बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई नेता कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा। गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते मल्लिकार्जुन खड़गे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

नए अध्यक्ष की घोषणा के साथ पार्टी को पूरे 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिलेगा। चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा भारी है। खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। इसके साथ उनके नामांकन के वक्त पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि चुनाव में खड़गे की जीत लगभग तय है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, बीते करीब दो महीनों या दो सालों से राजनीतिक गतिविधियों के बीच चर्चा का बड़ा मुद्दा रहा। आज यानी बुधवार को यह अहम पड़ाव से गुजरने वाला है। क्योंकि साल 1998 के बाद पहली बार कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पार्टी के इस शीर्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर दावेदारी पेश कर रहे हैं।

वोटों की गिनती का काम आज सुबह 10 बजे से नई दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शुरू होगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया था।

अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत के प्रबल दावेदार मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं, तो उन्हें पार्टी के मामलों में गांधी परिवार की सलाह और सहयोग लेने में कोई झिझक नहीं होगी। क्योंकि, गांधी परिवार ने पार्टी के लिए बड़ा योगदान दिया है।

Back to top button