x
भारत

बड़ा हादसा : असम के करीमगंज में ‘हैंगिंग ब्रिज’ गिरने से कई स्टूडेंट घायल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

असम – असम से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। मामला यह है कि असम का हैंगिंग ब्रिज टूट गया है, जिसमें 30 छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि असम के करीमगंज जिले में इस हैंगिंग ब्रिज के टूटने से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। सोमवार को जिस वक्त हैंगिंग ब्रिज टूटा तब ये सारे स्टूडेट्स स्कूल से घर जा रहे थे। हादसा करीमगंज के राताबारी विधानसभा में पड़ने वाले चेरागिक इलाके में हुआ।

आपको बता दें कि हैंगिंग ब्रिज असम में सिंगला नदी के ऊपर बना है। बीते कई सालों से स्टूडेंट्स सहित आम नागरिक आने जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग कर रहे थे। जब यह पुल टूटा तब भी इसमे कई लोग जा रहे थे।

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और छात्रों को नदी से बाहर निकाला, इस घटना में कम से कम 30 छात्र घायल हो गए और उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार तीन साल पहले ही हैंगिंग ब्रिज का निर्माण किया गया था।

सोमवार को चेरागी विद्यापीठ हाई स्कूल के छात्र स्कूल से घर की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक पुल टूट गया। जितने लोग भी पुल पर थे सभी नदी में गिर गए थे। आस-पास मौजूद लोगों ने जैसे ही पुल को टूटते हुए देखा तो नदी में गिर बच्चों की मदद के लिए भागे। उन्होंने उन छात्रों को बचाया सुरक्षित नदी से निकाला।

बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 30 छात्र घायल हुए है। घायल हुए बच्चों को पास के अस्पताल में एडमिट किया गया है। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी दी कि यह पुल को तीन साल पहले ही बनाया गया था।

Back to top button