Close
भारत

दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन-अमेरिका आमने सामने, चीन ने भेजा जंगी जहाज तो अमेरिका ने भी तैनात किए एयरक्राफ्ट कैरियर

नई दिल्ली – दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और चीन आमने-सामने आ गए है। माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दोनों मुल्कों ने यहां अपने जंगी जहाजों को तैनात कर दिया है। चीनी जहाज दक्षिण चीन सागर में प्रवेश कर गए हैं, जबकि अमेरिकी नौसेना ने अपनी जंगी जहाजों संग यहां सैन्य अभ्यास किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों मुल्कों ने ये निर्णय तब लिया है जब इस विवादित जलक्षेत्र में चीनी जहाजों ने घुसपैठ की है।

चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है, देश का पहला एयरक्राफ्ट कैरियर लिओनिंग ताइवान के करीब सैन्य अभ्यास करने के बाद अब दक्षिण चीन सागर की तरफ बढ़ गया है। हालांकि, चीने के इस जंगी जहाज की लोकेशन को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन चीनी अखबार ने सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए इसकी पुष्टि की। गौरतलब है कि अपने देश के पास चीनी जहाजों की मौजूदगी से ताइवान भी परेशान हो उठा था।

इन दोनों जहाजों के अलावा, इस ग्रुप में क्रूजर, डेस्ट्रॉयर और छोटे जहाज शामिल थे। इन जहाजों में 15वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के जवानों के साथ-साथ हेलिकॉप्टर और एफ-35 लड़ाकू जेट विमान भी शामिल हुए।

Back to top button