Close
मनोरंजन

परिणीति की सगाई में येलो ड्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लूटी महफ़िल

मुंबई – परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की समारोह में भाग लेने पहुंची हैं। इसमें परिवार के लोगों के अलावा कई नेताओं ने भी भाग लिया है। यह सगाई समारोह नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुआ है। परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची है। वह रेड कारपेट पर नजर आई।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर परिणीति और राघव को और यहां तक कि शादी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जताई। प्रियंका ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की एक तस्वीर के साथ समारोह की कुछ अंदर की तस्वीरें भी शेयर की. एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “बधाई हो टिशा और राघव…शादी का इंतजार नहीं कर सकती! परिवार के साथ.”अपने परिवार के साथ समारोह में भाग लेने के लिए, प्रियंका एक लाइम ग्रीन साडी में नजर आईं. इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने इस अवसर पर हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। उन्होंने ब्लाउज भी पहन रखा था। वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति के पिता पवन चोपड़ा के साथ पोज करती नजर आई। सगाई समारोह शाम 5:00 बजे शुरू हुआ। यह सिख परंपरा के अनुसार हुआ। इसमें सुखमणि साहिब के पाठ के बाद 6:00 बजे अरदास किया गया है।

Back to top button