Close
कोरोनाभारत

Corona Virus Update in India : भारत में दर्ज हुए 34,703 से कम नए COVID मामले और 553 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली – देश में अब धीरे-धीरे कोरोना के मामले काफी कम होने लगे है। देश में कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी का कहर काफी हद तक ख़त्म हो चूका है। जिसके कारण अब देश में कई ढील के साथ अनलॉक हो चूका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 34,703 नए COVID19 मामले, 51,864 ठीक हुए और 553 मौतें हुई है। और सक्रिय मामले की संख्या 4,64,357 हो गई। भारत में COVID19 के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,06,19,932 हुई। भारत में COVID19 से कुल मौतों की संख्या 4,03,281 हो गई है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामले 4,64,357 है। ठीक होने की दर बढ़कर 97.17 प्रतिशत हुई।

ICMR के मुताबिक देश में 5 जुलाई, 2021 को कोरोना वायरस के लिए 16,47,424 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,14,24,881 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,75,53,612 हुआ। भारत सरकार के मुताबिक ” राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 37.07 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं, और 23,80,000 खुराक पाइपलाइन में हैं। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.66 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त वैक्सीन खुराक अभी भी उपलब्ध हैं। “

Back to top button