मुंबई – दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। करीब 3 साल बीत जाने के बाद रिया इंडस्ट्री में कमबैक कर रही है। एक्ट्रेस MTV के फेमस शो MTV Roadies 19 में बतौर गैंग लीडर में नजर आयी।
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो फ़िलहाल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रिया चक्रवर्ती को सीबीआई के बारे में बात करते हुए देखा गया। MTV Roadies 19 के एक हालिया एपिसोड के दौरान, गैंग लीडर गौतम गुलाटी ने एक कंटेस्टेंट से CBI का फुलफॉर्म पूछ लिया। इस पर रिया चक्रवर्ती तेजी से अपना हाथ उठा कर कहाती है मुझे जवाब पता है। जिस कंटेस्टेंट से इसका जवाब पूछा गया उसने गलत जवाब दिया। फिर रिया ने तुरंत उसे सुधारते हुए कहा CBI का फुलफॉर्म केंद्रीय जांच ब्यूरो है। लोग रिया को जमकर ट्रोल कर रहे है।
टैलेंटेड एक्टर में से एक सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता अपने अपार्टमेंट में पंखे से लटके पाए गए थे। सुशांत सिंह की मौत के मामले में रिया को मुख्य आरोपी के रूप में देखा गया था। रिया पर एक्टर को खुदखुशी करने के लिए उकसाने और मानसिक रूप से बीमार करने का आरोप लगा था। अब रिया सभी आरोपों से बरी हो चुकी है। सुशांत की मौत की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) सहित कई एजेंसियों को तैनात किया गया था। रिया को खुद एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था।