Close
मनोरंजन

सिनेमा जगत को एक और झटका, अब इस एक्ट्रेस का निधन, पूरी इंडस्ट्री में गम का माहौल

कोलकाता – साल 2020 और 2021 मनोरंजन जगत के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस दौरान हमने कई बड़े-बड़े स्टार को खोया। इस बीच एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बंगाली एक्ट्रेस स्वातिलेखा सेनगुप्ता का लंबी बीमारी के चलते बुधवार दोपहर को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी के रोगों से जूझ रही थीं।

इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वातिलेखा सेनगुप्ता 71 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति रुद्रप्रसाद सेनगुप्ता और बेटी सोहिनी है।स्वातिलेखा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। वह अपने पति और बेटी के साथ नन्दीकर थियेटर समूह चलाती थीं। रवीन्द्रनाथ टैगोर के उपन्यास पर आधारित सत्यजीत रे की फिल्म ‘घरे बैरे’ में स्वातिलेखा ने बिमला का किरदार निभाया था।

स्वातिलेखा ने 1970 में अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर से की थी। उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म ‘घरे बाइरे’ के अलावा नंदिता रॉय-शिबोप्रसाद मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘बेला शेष’ और ‘बेलाशुरु’, राज चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित ‘धर्मजुद्धा’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

Back to top button