Close
मनोरंजन

राखी सावंत को आदिल खान दुर्रानी को लेकर लगता है इस बात से डर

मुंबई – राखी सावंत को अक्सर अपने बाॅयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ देखा जाता है। हाल‌ ही में राखी सावंत और आदिल को एक साथ स्पाॅट किया गया जहां यह दोनों अपने रिलेशनशिप और दुबई ट्रिप को लेकर बात करते हुए नजर आए। आदिल ने बताया कि राखी बहुत डिमांड करती हैं और गिफ्ट मांगती रहती हैं।‌

इसके राखी‌ ने यह भी बताया कि हाल ही में आदिल ने उन्हें नेकलेस गिफ्ट किया है। इसके बाद राखी ने यह भी शेयर किया वह रिलेशनशिप में एक चीज को लेकर बहुत डरती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें डर लगता है आदिल‌ कहीं चले ना जाएं। उन्होंने कहा कि वह इस चीज से डरती हैं कि कहीं सुबह उनकी आंखें खुले और‌ आदिल चले ना जाएं।

Back to top button