x
मनोरंजन

Bollywood upcoming movies 2021 : लाल सिंह चड्ढा, 83 से लेकर जर्सी समेत कई फिल्मों की रिलीज डेट तय


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में सिनेमा हॉल को खोलने की अनुमति दी है। जिसके बाद बॉलीवुड को एक नया जीवनदान मिल गया है। कोरोना महामारी के कारण कई बड़ी मूवीज की रिलीज अटकी हुई थी। लेकिन, अब फिल्मों को रिलीज करने को लेकर होड़ मच गई है।

सभी बड़े निर्देशक अपनी पिक्चरों की तारीख का ऐलान कर रहे हैं। सूर्यवंशी, लाल सिंह चड्ढा, मैदान, जर्सी से लेकर हीरोपंती 2 की रिलीज तारीख सामने आ गई है। अगस्त 2022 तक रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कौन-सी फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

सूर्यवंशी – रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार स्टाट फिल्म की रिलीज डेथ तीन बार आगे बढ़ चुकी है। अब आखिरकार इस दिवाली को रिलीज होगी।

83 – 1983 विश्व कप पर आधारित यह फिल्म 25 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान है। एक्टर रणवीर सिंह ने मूवी में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया है।

लाल सिंह चड्ढा – आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म के क्रिसमस पर रिलीज होने की अफवाह थी। लेकिन यह मूवी वैलेंटाइन्स डे 2022 को रिलीज होने वाली है।

सत्यमेव जयते – जॉन अब्राहम-दिव्या खोसला कुमार-स्टारर सत्यमेव जयते 2 पहले ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होने वाली थी। अब 26 नवंबर को रिलीज होगी।

रक्षा बंधन – अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

आदिपुरुष – अक्षय कुमार की रक्षा बंधन और प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव देखने को मिलेगा। इस फिल्म में कृति सेनन और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में है।

बच्चन पांडे – अक्षय कुमार की एक्शन कॉमेडी फिल्म 4 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में आएगी।

पृथ्वीराज – अक्षय कुमार-स्टारर 21 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म से मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

शमशेरा – रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 18 मार्च 2022 को रिलीज होगी। इस पीरियड एक्शन फिल्म में वाणी कपूर और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

जर्सी – तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक जर्सी 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली है। गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में है।

बंटी और बबली – सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी की फिल्म बंटी और बबली-2 19 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है।

हीरोपंती-2 : टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती-2 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में तारा सुतारिया भी है।

चंडीगढ़ करें आशिकी – आयुष्मान खुराना-वाणी कपूर-स्टारर रोमांटिक ड्रामा चंडीगढ़ करे आशिकी 10 दिसंबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। निर्देशक अभिषेक कपूर और टीम ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।

जयेशभाई जोरदार – रणवीर सिंह की फिल्म 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में अर्जुन रेड्डी स्टार शालिनी पांडे भी हैं।

तड़प – सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म तड़प 3 दिसंबर को रिलीज होगी।

गणपत – टाइगर श्रॉफ ने गणपत की रिलीज की तारीख की घोषणा की है, जिसमें कृति सनोन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 23 दिसंबर 2022 को पर्दे पर आएगी।

केजीएफ 2 – यश और संजय दत्त की फिल्म केजीएफ -2 22 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।

भूल भुलैया 2 – अक्षय कुमार और विद्या बालन की अभिनीत हॉरर-कॉमेडी का दूसरा पार्ट 19 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है। भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और तब्बू मुख्य भूमिका में है।

Back to top button