Close
भारत

आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की 30 वी वर्षगांठ

नई दिल्ही – भारत सरकार हर साल 11 मई, 1998 को इंडियन आर्मी द्वारा किये गए पोखरण टेस्ट रेंज में ऑपरेशन शक्ति मिसाइल का सफल परमाणु परीक्षण के अवसर पर 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मोके पर ट्वीट करके सभी टेक्नोक्रेट्स और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएँ दी।

भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में घोषित किया। उस समय भारत के 11 वे राष्ट्रपति और भारत के वैज्ञानिक रह चुके एयरोस्पेस इंजीनियर APJ Abdul Kalam के नेतृत्व में ये परिक्षण संभव हुआ। इस परिक्षण के दौरान स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधामंत्री थे। भारत परमाणु क्लब में शामिल होने वाला छठा देश बना। परमाणु परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), परमाणु खनिज निदेशालय अन्वेषण और अनुसंधान (AMDER) के वैज्ञानिकों के सहयोग से किया गया था।

यह दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को भी याद करता है। भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सभी क्षेत्रों में पने 30 वें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन करेगा। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2021 का विषय ” स्थायी भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी ” है।

Back to top button