x
भारत

Election date : आज दोपहर तीन बजे गुजरात-हिमाचल प्रदेश में चुनाव तारीख जाहिर होगी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आज में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो सकता है। दोनों राज्यों में साल के अंत में चुनाव होने हैं। दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है। पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा कि चुनाव आयोग 15 अक्टूबर को चुनाव की तरीखें घोषित कर सकता है। गुजरात में कुल 182 सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए रिजर्व हैं। पिछले विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो भाजपा को 99 सीटें मिली थीं, वहीं कांग्रेस के खाते में 77 सीटें आई थीं।

दीपावली के आसपास दोनों राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा कि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पहले चुनाव कराये जा सकते हैं। चुनाव आयोग ने भी अपने बयान में कहा था कि बर्फबारी को ध्यान में रखकर तारीख का चुनाव होगा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। वर्तमान में राज्य में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं और सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत पड़ेगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में राज्य की 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं। वहीं 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। राज्य में 48 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए थी। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

चुनाव आयोग आज दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। माना जा रहा है कि आयोग इस दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी।

Back to top button