Close
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia Ukraine War के बीच भारत ने दिया पहला बयान, बताया क्या है भारत का स्टैंड

नई दिल्ली – यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दुनियाभर के तमाम बड़े देशों की तरफ से इसकी निंदा की जा रही है. अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन समेत कई देशों ने रूस को हमला रोकने की सलाह दी है. इसी बीच अब भारत की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है. भारत के विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने कहा है कि भारत का इस मामले पर न्यूट्रल स्टैंड है.

इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय का क्या रिएक्शन है? इस पर जवाब देते हुए राजकुमार रंजन सिंह ने कहा कि, भारत का स्टैंड इस मामले पर न्यूट्रल है और हम इसके शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं. भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों से संयम बरतने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा कि दोनों देशों को बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालना चाहिए। भारत ने बदले हुए घटनाक्रम को पूरे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा- हम तत्काल डी-एस्केलेशन का आह्वान करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने आज यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, साथ ही अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।’

Back to top button