x
भारत

भारत में इस जगह भूकंप सबसे खतरनाक होते हैं


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – तुर्की और सीरिया में भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है. इस भूकंप के बाद के हालात को देखकर पूरी दुनिया के लोगों में खौफ फैल गया है. भारत के लोगों में भी ऐसा ही डर फैल रहा है। आइए जानें भारत की उन जगहों के बारे में जहां भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

देवभूमि उत्तराखंड भूकंप प्रभावित स्थानों में से एक है। उत्तराखंड अक्सर भूकंप की चपेट में रहता है। भूकंप ही नहीं, अन्य प्राकृतिक आपदाएं भी यहां कई बार आती हैं। भूकंप के लिए सबसे खतरनाक क्षेत्र 5 जोन में हैं। जम्मू-कश्मीर उनमें से एक है। जम्मू-कश्मीर भारत में भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। इसे भारत का सबसे जोखिम भरा क्षेत्र माना जाता है।

बिहार भी भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आता है। इसलिए यहां भी भूकंप का खतरा लगातार बना रहता है। जोन 5 में बिहार के कुछ इलाकों को रखा गया है. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पटना और बिहार का रक्सौल भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं। यहां भूकंप से मौत लोगों के सिर पर मंडराती रहती है।

उत्तर पंजाब, सिक्किम, चंडीगढ़ पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर बंगाल, अंडमान निकोबार, कच्छ का रेगिस्तान, सुंदरबन, महाराष्ट्र लातूर, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ क्षेत्र भी भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। दिल्ली में कुछ ऐसे इलाके भी हैं जो भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में आते हैं। सोहना फॉल्ट लाइन की तरह दिल्ली-मुरादाबाद फॉल्ट लाइन एनसीआर के अलावा लुटियंस दिल्ली वीआईपी एरिया भी हाई रिस्क जोन में शामिल है.

दिल्ली में जेएनयू, एमसीए, छतरपुर और नारायण जैसे इलाके भूकंप के लिहाज से कम संवेदनशील हैं। साथ ही बात करते हैं दूसरे राज्यों की जो भूकंप की दृष्टि से सबसे कम खतरनाक जोन यानी जोन 1 में आते हैं। पश्चिम मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पूर्वी महाराष्ट्र और ओडिशा भी ऐसे राज्य हैं, जो जोन 1 में शामिल हैं.

Back to top button