Close
लाइफस्टाइल

मैंगो शेक बनाने की ये विधि है सबसे अलग

नई दिल्ली – मन भी खुश हो जाता है। ये एक प्रकार का देसी ड्रिंक है जिसे हमने शेक बताकर एक विदेशी नाम दिया है। आमतौर पर मैंगोशेक में दूध में मिलाया जाता है लेकिन, आज हमलोग इसे दही से बनाएंगे। साथ ही इसमें कुछ खास चीजों को भी एड करेंगे। तो, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और खाने के फायदे।

पुदीना मखाना मैंगो शेक असल में फाइबर और रफेज से भरपूर है। ये आपके मेटाबोलिक रेट को बढ़ाएगा और पाचन क्रिया को तेज कर देगा। ये मैंगोशेक पेट तो साफ करेगा ही साथ ही वेट लॉस करने में भी मददगार है। तो, हेल्दी डाइजेशन के लिए इस शेक को जरूर पिएं।

हाइड्रेशन बहाल करने में मैंगोशेक का सेवन कई प्रकार से मददगार है। ये आपके शरीर में ताजगी लाता है और तमाम अंगों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इस तरह ये पैरों की जलन को तो दूर करता ही है बल्कि, स्किन की कई समस्याओं से भी बचाता है।

ये मैंगोशेक असल में प्रोबायोटिक से भरपूर है और सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। दरअसल, इसमें दही होता है जो कि प्रोबायोटिक है और गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। ये प्रोबायोटिक, पेट को ठंडा भी करता है और गर्मियों की कई समस्याओं से बचाता है।

Back to top button