Close
भारत

दिल्ली दंगों की आरोपी पूर्व पार्षद इशरत जहां को मिली जमानत

नई दिल्ली: दिल्ली में 2020 में दंगे की साजिश रचने की आरोपी पूर्व पार्षद इशरत जहां को जमानत मिल गई है। करीब दो साल जेल में बिताने के बाद इशरत को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद इशरत को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रिवेंशन ऑफ इल्लीगल एक्टिविटीज (यूएपीए) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।

फरवरी 2020 में, राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्व में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ। कम से कम 53 लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हो गए। इशरत जहां को 26 फरवरी को दंगों के दौरान खुरेजी में सीएए विरोधी प्रदर्शन स्थल से गिरफ्तार किया गया था। उन पर भीड़ को भड़काने का आरोप था. उसे 21 मार्च को जमानत दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने उसी दिन उस पर यूएपीए लगा दिया, जिससे वह जेल से बाहर नहीं निकल पाई। मामले में दो साल बाद अब उन्हें जमानत मिल गई है।

इसी बीच इशरत जहां ने भी शादी कर ली। इशरत जहां ने 12 जून 2020 को फरहान हाशमी से शादी की। कोर्ट ने उन्हें शादी के लिए कुछ दिनों के लिए सशर्त जमानत दे दी थी। शादी के करीब आठ दिन बाद वह जेल लौटी।

Back to top button