x
भारत

महाशिवरात्रि के दिन इन राशि पर रहेगी महाशिव मेहरबानी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरत्रि पर ग्रहों का अच्छा संयोग बना हुआ है। महाशिवरात्रि के पहले यानी 13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इसके दो दिनों बाद ही यानी 15 फरवरी को सुख और वैभव के कारक ग्रह माने जाने वाले ग्रह शुक्र ग्रह मीन राशि में जा चुके हैं । वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के पहले जब प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार महाशिवरात्रि के पहले प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत ही शुभ और मंगलकारी परिवर्तन लाने वाला है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करने से आपके पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। होटल या रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आज के दिन सूर्य देव को प्रणाम करें, आपका दिन राहत से भरा रहेगा।

कुंभ राशि
इस महाशिवरात्रि पर कुंभ के जातकों की किस्मत में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर एक काम समय पर पूरे होंगे। आपको पैतृक संपत्ति से अचानक धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है उनका प्रमोशन हो सकता है वहां निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों को दूसरी जगहों से अच्छे नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार और मित्रों का अच्छा साथ मिलने के कारण कोई बड़ा काम करने में कामयाब होंगे।

कन्या राशि
इस महाशिवरात्रि कन्या राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होगी। हर एक क्षेत्र में खुशखबरी मिलने के संकेत है। आर्थिक स्थितियों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। जो लोग इस समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश के बारे में सोच रहे है उनके लिए महाशिवरात्रि के बाद अच्छा मौका है। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी और जीवन का आनंद उठा पाने में सफल होंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज आप किसी मार्किट में शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। करियर को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए, इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं होगी। सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपकी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा, आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। परिवार में लोगों के बीच अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। अगर आपकी संतान विवाह के लायक है, तो उनके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। मन्दिर में मिट्टी का बर्तन दान करें, आपको सबका सपोर्ट मिलेगा।

Back to top button