Close
खेल

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने दिया इस्तीफा , लसिथ मलिंगा संभालेंगे कमान

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने गेंदबाजी पद छोड़ दिया। इस बात की जानकारी मुंबई इंडियंस ने बुधवार (18 अक्तूबर) को दी। बॉन्ड नौ साल तक मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ रहे।मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि गेंदबाजी कोच शेन बांड का कार्यकाल समाप्‍त हो चुका है। 2015 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले बांड के गेंदबाजी कोच रहते फ्रेंचाइजी ने चार आईपीएल खिताब जीते। इसके अलावा वो आईएलटी20 में एमआई अमीरात के हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं।बॉन्ड ने उन खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके साथ उन्होंने सालों तक काम किया है।

शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस को कहा अलविदा

अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्‍ठ तेज गेंदबाजों में से एक शेन बांड की गेंदबाजी के प्रति सोच कलाकार जैसी रही। बॉन्ड ने कहा, “मैं पिछले नौ सीजन के लिए एमआई वन फैमिली का हिस्सा बनने के अवसर के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैदान पर और बाहर कई शानदार यादों के साथ यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। मैं इतने सारे महान लोगों, खिलाड़ियों और कर्मचारियों दोनों के साथ काम करने और उनके साथ मजबूत रिश्ते रखने के लिए मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं। मैं उन सभी को याद करूंगा और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। अंत में उनके समर्थन के लिए एमआई पलटन को भी धन्यवाद।”

बांड का सफल करियर

शेन बांड का मुंबई इंडियंस के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में कार्यकाल बेहद शानदार रहा। वह 2015 में फ्रेंचाइजी से जुड़े और 2015, 2017, 2019 व 2020 में खिताबी जीत का हिस्‍सा रहे। शेन बांड फ्रेंचाइजी के इतिहास के सबसे शानदार कोच में से एक रहे। आईएलटी20 के उद्घाटन सीजन में शेन बांड ने एमआई अमीरात के हेड कोच की भूमिका निभाई, जहां उन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़‍ियों के अनुभव को स्‍थानीय घरेलू खिलाड़‍ियों तक पहुंचाने में मदद की।

वैसे, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि शेन बांड अब अपनी अगली पारी में क्‍या करने वाले हैं। इसके अलावा आईपीएल के अगले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस को नए गेंदबाजी कोच की तलाश भी रहेगी। देखना दिलचस्‍प होगा कि शेन बांड के बाद इस भूमिका को कौन अच्‍छी तरह निभा सकेगा। बहरहाल, मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी।

किस पोजीशन पर थी मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में चौथे स्‍थान पर रही थी। उसने 14 लीग मैच खेले, जिसमें 8 में जीत दर्ज की जबकि 6 में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से मात दी थी, लेकिन फिर दूसरे क्‍वालीफायर में उसे गुजरात टाइटंस से 62 रन से शिकस्‍त मिली, जहां उसका सफर समाप्‍त हुआ। मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2020 में आईपीएल का खिताब जीता था जिसके बाद वह लगातार दो सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी. हालांकि, आईपीएल 2023 में एक ख़राब शुरुआत करने के बावजूद रोहित शर्मा की टीम प्लेऑफ तक पहुंच गई थी लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाई.

बॉन्ड ने 2015 में टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में कार्यभार संभाला

बॉन्ड ने 2015 में टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में कार्यभार संभाला। वह 2015, 2017, 2019 और 2020 में एमआई की खिताब जीत में शामिल रहे और फ्रेंचाइजी इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध कोचों में से एक बन गए। आईएलटी20 के उद्घाटन सत्र में एमआई एमिरेट्स टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका कार्यकाल रहा। टूर्नामेंट में उनकी भूमिका स्थानीय घरेलू खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अनुभव को मिश्रित करना था।

आईपीएल 2024 के लिए लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच के रूप में नामित किया

दरअसल, अगस्त 2024 में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच के रूप में नामित किया था. मलिंगा आईपीएल 2021 तक मुंबई इंडियंस में ही खेल रहे थे, और अपना आखिरी सीज़न भी इसी टीम के साथ खेला था. उसके बाद श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज ने आईपीएल 2023 तक राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ काम किया और आईपीएल के अगले सीज़न यानी आईपीएल 2024 के लिए मलिंगा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम में वापस आ रहे हैं.

Back to top button