Close
मनोरंजन

12 साल बाद खत्म हुआ शकीरा और जेरार्ड पिक का रिश्ता

मुंबई – सिंगर शकीरा (Shakira) और फुटबॉलर जेरार्ड पीक दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। इससे पहले खबरें आई थीं कि जेरार्ड ने शकीरा को धोखा दिया है। उन्हें एक महिला के साथ देखा गया था। शनिवार को कपल ने अपने बयान में कहा कि उन्हें यह बताते हुए दुख हो रहा कि वो अलग हो रहे हैं।

35 वर्षीय जेरार्ड स्पेन के रहने वाले हैं और स्पेन फुटबॉल टीम के डिफेंडर रहे हैं। उनकी मुलाकात 2010 में वर्ल्ड कप एंथम ‘वाका वाका’ के दौरान हुई थी, जब शकीरा प्रमोशन कर रही थीं। दोनों साल 2011 से साथ हैं। उनके दो बच्चे साशा और मिलान हैं। उनके पहले बच्चे का जन्म 2013 और दूसरे बच्चे का जन्म 2015 में हुआ। हालांकि कपल ने शादी नहीं की है। शकीरा, जेरार्ड से 10 साल बड़ी हैं।

शकीरा और जेरार्ड ने एक बयान जारी कर कहा, ‘हमें यह पुष्टि करते हुए दुख हो रहा है कि हम अलग हो रहे हैं। हमारे बच्चों की भलाई के लिए, जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। हम चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।’ शकीरा और जेरार्ड कई हफ्तों से अलग रह रहे हैं। जेरार्ड के किसी अन्य महिला से अफेयर के बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया। 2019 में शकीरा के वोकल कार्ड्स में हेमरेज हुआ था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि उनके रिश्ते में दिक्कतें आई हैं लेकिन उनके बीच लड़ाई नहीं हुई।

Back to top button