Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दिशा पाटनी के वीडियो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस कह रहे – पूरी तरह हो जाओ न्यूड

मुंबई – दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस में से हैं। फिल्मों के साथ-साथ दिशा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। उनका हर पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाता है। फिल्मों में ही नहीं दिशा असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड हैं। एक बार फिर से उन्होंने वीडियो के जरिए अपनी हॉटनेस दिखाई है। दिशा ने समंदर किनारे से थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि वह इसे मिस कर रही हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी बीच पर बने एक रेस्तरां के एरिया में टहल रही हैं। वह आखिरी में रैंप वॉक की तरह चलते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लाल रंग की बिकिनी और फ्लोरल प्रिंट वाली शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में अमेरिकी रैपर डोजा कैट का सॉन्ग ‘वुमेन’ चल रहा है। दिशा पाटनी (Disha Patani Video) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ‘मिसिंग’ लिखा है।

इसके साथ बीच और फूल वाले इमोजी भी इसके कैप्शन में शामिल किए हैं। दिशा का ये वीडियो मालदीव वेकेशन का है। जो संभवतः टाइगर श्रॉफ ने रिकॉर्ड किया है। बता दें कि कुछ समय पहले दिशा रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ ही मालदीव वेकेशन पर गई थीं। वह अब इस वेकेशन को काफी मिस कर रही हैं इसलिए उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है।

दिशा पाटनी ने ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (2016) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के किरदार में दिखे थे। धोनी की बायोपिक के बाद दिशा ने जैकी चैन के साथ फिल्म ‘कुंग फू योगा’ (2017) में काम किया। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘राधे’ है, जिसमें वह सलमान खान के अपोजिट थीं। वहीं दिशा जल्दी ही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आएंगी।

Back to top button