Close
भारत

Sad News : तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का 61 साल की उम्र में निधन

डोडोमा – तंजानिया से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल वहां के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का 61 साल की उम्र में निधन हो गया। तंजानिया की उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहु ने राष्ट्रपति मगुफुली की मौत पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मगुफुली कोरोना से संक्रमित थे। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। बता दें कि उन्हें (मगुफुली) दो हफ्तों से ज्यादा समय से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखे गए।

मगुफुली के कैरियर की बात करें तो वह साल 1995 में संसद सदस्य चुने गए थे। 2010 में उन्होंने तंजानिया के परिवहन मंत्री का कार्यभार संभाला। सड़क निर्माण उद्योग में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी तेज नेतृत्व शैली और लड़ाई को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके चलते उनका नाम बुलडोजर पड़ा था। जॉन मगुफुली 2015 में राष्ट्रपति के रूप में पहली बार नियुक्त हुए थे। इसके बाद 2020 में उन्हें दोबारा राष्ट्रपति चुना गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंजानिया के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के लिए जॉन मगुफुली को बधाई भी दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि वह दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति पद पर यह मेरा दूसरा और अंतिम कार्यकाल होगा।

Back to top button