x
भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में होली के त्योहार की दी बधाई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथा और तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं, पीएम मोदी ने लिखा किहोली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।

उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों को नमन। हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर उन महिलाओं का संकलन भी साझा किया, जिनकी जीवन यात्रा ‘मन की बात’ में दर्ज की गई थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के छात्रों के साथ होली का त्योहार मनाया। उन्होंने छात्रों को तिलक लगाया। दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट में मंगलवार को होली के मौके पर सभी खूब रंग खेला। होली समारोह के दौरान एक दूसरे को रंग लगातीं युवतियां।

Back to top button