x
भारत

राहुल गांधी महीनो बाद दिखे अलग रूप में,छोटे बाल और सूट में दिखे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – सर्दी के चरम दिनों में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लंबी दाढ़ी और आधी बाजू की सफेद टी-शर्ट के साथ राहुल गांधी का लुक चर्चा का विषय बन गया था। अब कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में उनका नया लुक एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। कैंब्रिज में लेक्चर देने के लिए राहुल गांधी की ब्रिटेन यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में उन्हें नीले रंग की शर्ट, लाल टाई और नीले-काले रंग के सूट में देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी लंबी दाढ़ी और बाल छोटे कर लिए हैं जो उन्हें राजनीति में गंभीर रूप प्रदान करता था।

राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल लंबे अर्से के बाद राहुल गांधी नए अवतार में नजर आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के साथ ही राहुल गांधी ने दाढ़ी और बाल बढ़ाना शुरू कर दिए थे। पांच महीने से ज्यादा वक्त तक चली इस यात्रा के बाद भी राहुल गांधी संसद के बजट सत्र में भी बढ़ी हुई दाढ़ी और बढ़े हुए बालों में ही नजर आ रहे थे। ऐसे में हर किसी के जहन में यही सवाल था कि आखिर राहुल गांधी कब नए इन्हें कटाएंगे। लोगों का ये इंतजार खत्म हुआ और राहुल गांधी 170 दिन बाद यानी करीब 6 महीने में नए अवतार में नजर आ गए हैं।

विश्वविद्यालय में ’21वीं सदी में सुनना सीखना’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा, दो अलग-अलग विचारधाराओं और वैश्विक बातचीत के महत्व के बारे में बात की। वह 5 मार्च को लंदन में प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत करेंगे और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के व्यापारिक समुदाय के नेताओं के साथ बातचीत की एक सीरीज आयोजित करने की भी संभावना है।

Back to top button