नई दिल्ली – हालही में एक बड़ी मत्वपूर्ण घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंत्री मनसुख मंडाविया के द्वारा की गयी। जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है। भारत में अभी तक भारत बॉयोटेक की को-वैक्सीन, कोविशील्ड व रूस की स्पूतनिक-वी का इस्तेमाल कोरोना के खिलाफ किया जा रहा है। इन तीनों वैक्सीन के माध्यम से भारत में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। ऐसे में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी चौथी वैक्सीन होगी, जिसका इस्तेमाल कोरोना के खिलाफ किया जाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज़ वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई। #COVID19 pic.twitter.com/8bf3Mq1ShM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 49.5 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। गुरुवार की शाम जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को देश में 50.29 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक 18 से 44 साल की उम्र तक के 16.92 करोड़ लोगों को पहली खुराक तो वहीं 1.07 करोड़ लोगों को दोनों खुराक लगाई जा चुकी है।