Close
खेलमनोरंजन

IPL के दौरान इस लड़की के साथ एमएस धोनी के अफेयर के चर्चे

नई दिल्ली – क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी सबसे पॉपुलर नामों में एक है। धोनी की एक झटक के लिए फैंस बेताब रहते है। उनसे जुडी हर खबर जानना चाहते है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन अभी भी वह आईपीएल खेलते है। एमएस धोनी की मैदान से बाहर की बातों पर कम ही बात होती है।

धोनी का शादी से पहले किस-किस से अफेयर रहा है? दीपिका पादुकोण। 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों के रिलेशन की खबरें आई थीं। लेकिन, दोनों तरफ से कभी पुष्टि नहीं हुई। धोनी का साउथ फिल्मों की एक एक्ट्रेस के साथ भी संबंध रहा था। इस बारे में हर बार की तरह धोनी ने तो कुछ नहीं कहा था लेकिन, उस एक्ट्रेस ने खुद ही बताया था। इस एक्ट्रेस का नाम राय लक्ष्मी है। वह बॉलीवुड में जूली-2 और अकीरा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। इसके अलावा साउथ की 50 से ज्यादा फिल्मों में नज़र आई हैं।

राय लक्ष्मी फिल्मों में बिंदास और ग्लैमरस रोल्स के लिए जानी जाती हैं। धोनी के साथ उनके रिलेशन 2008 के पास रहने की खबरें रही हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ब्रैंड एम्बेसेडर थीं। इसी दौरान धोनी से मिली थी। धोनी चेन्नई के कप्तान थे। बताते हैं कि इस दौरान तुरंत ही दोनों करीब आ गए थे। इस दौरान एक इंटरव्यू में लक्ष्मी ने कहा था कि वह धोनी से शादी कर लेगी अगर वह उसे प्रपोज करेगा।

उस दौरान सामने आया था कि एक बार धोनी बैंगलोर जाने का कहकर राय लक्ष्मी से मिलने चेन्नई गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबक, धोनी के करीबी एक क्रिकेटर ने इस बारे में कहा था कि धोनी 45 दिन में चार बार चेन्नई गए थे। हर बार वह राय से मिलने गए। लेकिन, फिर बात बनी नहीं और एक साल में ही दोनों ने अलग-अलग रास्ता पकड़ लिया था। इसके बाद धोनी ने कुछ साल बाद बचपन की दोस्त साक्षी से शादी कर ली थी।

Back to top button