Close
आईपीएल 2022

IPL 2021 : मुंबई vs बैंगलोर के बीच कल खेला जायेगा पहला मुकाबला

चेन्नई – दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीज़न कल से शुरू हो रहा है। यह आईपीएल का 14वां सीज़न है। इस सीज़न का पहला मैच रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कल खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई में शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में विराट कोहली की टीम आरसीबी पर हमेशा भारी पड़ी है। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक खेले गए 29 मुकाबलों में 19 बार बाजी मुंबई के हाथ में लगी है। वहीं आरसीबी 10 मैच जीतने में सफल रही है। आईपीएल 2021 का पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा।

आईपीएल 2021 के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। आप आईपीएल 2021 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार देख सकते हैं।

Mumbai Indians full squad – रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, मार्को जेन्सन, युद्धवीर सिंह, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर।

Royal Challengers Bangalore full squad – विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जाम्पा, शाहबाज अहमद, फिन एलेन, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, काइल जेमीसन, डैनियल क्रिश्चियन।

Back to top button