Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

OPPS…अर्जुन कपूर मलाइका हुआ ब्रेकअप, मलाइका ने खुद को किया कमरे मे बंद

मुंबई – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। ये दोनों जब-जब साथ में दिखाई देते हैं, तो इंटरनेट पर धमाका हो जाता है। इन दोनों की फोटोज इंटरनेट पर फैंस द्वारा काफी पसंद की जाती हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने जब एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था तब कुछ लोगों को इनका रिश्ता अटपटा लगा था लेकिन धीरे-धीरे सबने इनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। मलाइका अरोड़ा को कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर के फैमिली फंक्शन्स में एंट्री मिली है, जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच ब्रेकअप हो गया है और दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को जानकारी दी है, ‘पिछले 6 दिनों से मलाइका अरोड़ा अपने घर से बाहर नहीं आई हैं। वो इन दिनों काफी दुखी हैं। बताया जा रहा है कि वो ब्रेकअप के बाद अकेले रहना चाहती हैं और घर से बाहर आने के मूड में नहीं हैं। अर्जुन कपूर बीते दिनों ही रिया कपूर के घर डिनर पर गए थे। रिया का घर मलाइका के घर के बहुत करीब है, इसके बावजूद भी अर्जुन कपूर वहां नहीं गए। मलाइका पहले अर्जुन कपूर के साथ फैमिली डिनर पर जाती थीं लेकिन अब अर्जुन अकेले ही फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।’

Back to top button