Tokyo Olympic 2020: विनेश फोगाट ने रेसलर सोफिया मैग्डालेना को 7-1 से हराया
टोक्यो – कुश्ती में भारत के लिए आज बड़ा दिन है। रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती में सोफिया मैग्डालेना को 7-1 से हरा कर अपने खाते में सिल्वर मेडल पक्का कर लिया।
विनेश फोगाट ने कुश्ती में सोफिया मैग्डालेना को 7-1 से हराया। #TokyoOlympics pic.twitter.com/jQprIaAYxM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2021
विनेश ने डबल लेग लॉक के साथ दो और अंक हासिल किए। इस जीत के साथ विनेश क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। विनेश 53 किलो भारवर्ग में भारतीय चुनौती पेश कर रही है। 2016 के रियो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। जहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान उनका घुटना फ्रैक्चर हो गया था।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। #TokyoOlympics https://t.co/ptnXgw22yQ pic.twitter.com/HMjIPfq5qM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2021
भारत के खाते में अब तक तीन मेडल आ चुके हैं, जबकि रेसलिंग में एक पदक पक्का हो चुका है। रवि कुमार दहिया आज फाइनल मुकाबला खेलेंगे। भारत की पुरुष हॉकी टीम इतिहास रचने की ओर है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। तीसरे क्वार्टर के बाद उसने जर्मनी पर 5-3 की बढ़त बनाई हुई है। टीम एक समय इस मुकाबले में पिछड़ रही थी लेकिन उसने शानदार वापसी की और जर्मनी पर 2 गोल की बढ़त बनाई।