Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मौनी रॉय ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें, पहाड़ों के बीच कर रही है मजा

मुंबई – मौनी ने येलो जैकेट में नई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें उनकी मांग पर सिंदूर काफी जंच रहा है। मौनी रॉय को कश्मीर काफी पसंद आया है। उन्होंने एक कैप्शन में लिखा भी है कि कितनी भी तस्वीरें शेयर कर लें इस जगह की सुंदरता के साथ फिर भी न्याय नहीं हो पाएगा। मौनी ने वीडियो भी शेयर किया है, जिसके साथ ‘ये हसीं वादियां’ गाना बज रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी अपने पति सूरज के साथ कश्मीर गई हैं। उन्होंने गुलमर्ग का स्नोफॉल अपने फैन्स को दिखाया है। मौनी रॉय काफी प्रिटी दिख रही हैं। उनकी मांग में सिंदूर न्यू ब्राइड वाला लुक दे रहा है। मौनी रॉय को बीचेज काफी पसंद हैं लेकिन हनीमून के लिए वह कश्मीर गई हैं।

एक तस्वीर में मौनी आंखें बंद किए बैठी हैं। शायद ओम का जाप कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है पहाड़ की चोटी पर ओम कर रही हूं। मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी 27 जनवरी को हुई थी। उनकी शादी दीपिका-रणवीर की तरह दो रस्मों से हुई है। पहले मलयाली फिर बंगाली स्टाइल में दोनों ने शादी की थी। मौनी और सूरज की जान-पहचान 2019 न्यू इयर पार्टी में हुई थी। दोनों ने अपने प्यार को लंबे वक्त तक छिपाकर रखा।

Back to top button