x
मनोरंजन

Shweta Tiwari पर मेहरबान हुए Rohit Shetty,दिया इतना बड़ा ऑफर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड में अपने करियर को नया मोड़ देने के लिए बिलकुल तैयार हैं। श्वेता तिवारी फिल्मी दुनिया में अपनी नई शुरुआत करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस के बीच शेयर की है। श्वेता तिवारी को बड़ा ब्रेक मिलने के लिए फैंस उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन में देखा गया था। इस शो में श्वेता ने कई खतरनाक स्टंट किए थे, जिन्हें देख दर्शक भी हैरान रह गए थे। इस शो को करते हुए रोहित शेट्टी और श्वेता तिवारी के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। ऐसे में अब श्वेता तिवारी को रोहित शेट्टी का प्रोजेक्ट मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। श्वेता ने हमेशा रोहित के डायरेक्शन की तारीफ की है। श्वेता की तरह ही उनकी बेटी पलक ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। कुछ महीनों पहले पलक का एक म्यूजिक वीडियो ‘बिजली-बिजली’ रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इस गाने पर मां-बेटी को रील्स बनाते हुए देखा गया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के प्रोडक्शन तले बन रही एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई है। श्वेता के बेस्ट फ्रेंड विकास कलंत्री ने एक्ट्रेस को नई शुरुआत करने के लिए बधाई दी है। विकास ने अपने सोशल मीडिया पर श्वेता के लिए एक पोस्ट भी साझा किया था। इसके बाद श्वेता ने भी विकास के इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। विकास ने पोस्ट को कैप्शन दिया था, ‘नई शुरुआत…ऑल द बेस्ट श्वेता तिवारी।’

Back to top button