Close
मनोरंजन

सुरभि चंदना की हुई हुनरबाज शो में एंट्री -देखे वीडियो

मुंबई – भारती और हर्ष लिंबारिया बेटे के पैरेंट्स बने हैं। भारती अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट दिन तक शो हुनरबाज की शूटिंग कर रही थीं। अब बेबी के जन्म के बाद भारती उसके साथ टाइम स्पेंड करेंगी और थोड़ा काम से ब्रेक लेंगी। खबर आ रही थी कि भारती की जगह अब शो में सुरभि चांदना नजर आएंगी। हालांकि इस बारे में कुछ कन्फर्म नहीं था।

सुरभि शो के सेट पर नजर आ रही हैं और सुरभि के साथ मिथुन चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं। इसके बाद दूसरे वीडियो में वह हर्ष लिंबाचिया के साथ नजर आ रही हैं। इसका मतलब भले ही भारती ने शो से ब्रेक लिया है, लेकिन हर्ष शो को होस्ट करते रहेंगे। सुरभि के वीडियोज देखकर साफ पता चल रहा है कि वह शो होस्ट करके काफी खुश हैं।

सुरभि इस शो का हिस्सा हैं, लेकिन वह कब तक इस शो को होस्ट करेंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। वैसे फैंस भारती को जरूर शो में मिस करेंगे। लेकिन वो भी अभी यही चाहेंगे कि भारती अपने बेबी के साथ खूब टाइम स्पेंड करें।

भारती ने दिसंबर में अपने यूट्यूब चैनल के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। भारती ने वीडियो को शेयर करते हुए टाइटल दिया था कि हम मां बनने वाले हैं। अब बेबी के जन्म के बाद भारती ने अपनी बेबी बंप के साथ की पुरानी फोटोज शेयर की और लिखा, जो टमी में था, आ गया बाहर। लड़का हुआ है। भारती के इस पोस्ट पर फैंस ले लेकर सेलेब्स तक ने उन्हें बधाई दी है। करण जौहर और परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी जो शो हुनरबाज में बतौर जज नजर आ रहे हैं।

Back to top button