x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दूसरी बार दिखाई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी की झलक, राहा की क्यूटनेस ने लूट ली महफ़िल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की पहली झलक जब से लोगों को दिखी है, तब से बस वो नन्ही परी की तारीफ किए जा रहे हैं। क्रिसमस पर पहली बार रणबीर और आलिया ने बेटी राहा को दुनिया के सामने दिखाया था। उनकी प्यारी सी झलक देखकर इंटरनेट पर जैसे बहार आ गई हो। क्यूट सा राहा को देखकर एक ही दिन में सब दीवाने हो गए थे। अब एक बार फिर से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी की दूसरी झलक इंटरनेट पर सामने आ गई है। राहा को खूबसूरत अंदाज में देखकर आपका भी दिल करेगा कि बलाएं ले लें।

पापा की गोद में दिखीं राहा कपूर

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर छोटी से उम्र में फेस स्टार किड्स की सूची में शुमार हो गई हैं। आए दिन राहा को लेकर कोई न कोई खबर सामने आता रहती है। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई। इस बीच रणबीर कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एनिमल एक्टर बेटी राहा को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। खासतौर पर आलिया की लाड़ली की एक झलक देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेमेंट काफी हाई रहती है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपने लाडली बेटी के साथ वेकेशन पर गए थे

दरअसल नए साल के मौके पर जहां हर बॉलीवुड सेलेब छुट्टियां मनाने गया था, वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपने लाडली बेटी के साथ वेकेशन पर गए थे। अब वे दोनों वापस आ गए हैं और उनके साथ राहा भी हैं। एक नए वीडियो में इस क्यूट सी फैमिली की एक झलक दिखी, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट प्राइवेट एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। रणबीर ने बेटी को एक हाथ में टांगकर रखा था और प्यारी सी राहा पिंक कलर की हुडी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

राहा की ब्लू आंखें, परदादा की तरह

राहा की ब्लू आंखों की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 25 दिसंबर को पहली बार अपनी बच्ची राहा का चेहरा दिखाया था। कुणाल कपूर के घर क्रिसमस ब्रंच के लिए जाते समय उन्होंने राहा का पूरा चेहरा दुनिया के सामने दिखाया। क्रिसमस-थीम वाली ड्रेस में राहा प्यारी लग रही थी और वह सामने देख रही थी। उनकी क्यूटनेस के अलावा, फैंस ने उनकी नीली आंखों पर भी ध्यान दिया। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उनकी आंखें उनके परदादा राज कपूर से मिलती हैं।

वीडियो अब तेजी से हो रहा वायरल

इस बीच सोशल मीडिया पर राहा की लेटेस्ट वीडियो देखकर यकीनन तौर पर फैंस की उत्सुकता और अधिक बढ़ने वाली है। दरअसल वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें रणबीर कपूर अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर नजर आ रही है।राहा अपने पापा की गोद में दिखाई दे रही हैं, उनकी क्यूटनेस फैंस का दिल आसानी से जीत रही है। ऐसे में फैंस को दोबारा से राहा की झलक देखने को मिल गई है। आलम ये है कि राहा और रणबीर का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

राहा कपूर का पहला बर्थडे

इससे पहले, राहा के पहले बर्थडे पर आलिया भट्ट ने अपनी बच्ची की कुछ फोटोज शेयर की थीं और एक खूबसूरत नोट लिखा। इसका कैप्शन था, ‘हमारी खुशी, हमारी लाइफ.. हमारी रोशनी! ऐसा लगता है जैसे कल ही हम आपके लिए यह गाना बजा रहे थे, जब आप मेरे पेट में लात मार रही थीं.. कहने के लिए कुछ नहीं है, सिवाय इसके कि हम धन्य हैं कि आप हमारी लाइफ में हैं.. आप हर दिन को केक के टुकड़े की तरह महसूस कराती हैं। हैप्पी बर्थडे बेबी टाइगर.. हम आपको प्यार से भी ज्यादा प्यार करते हैं।

एक साल दिखाई राहा की पहली झलक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद बीते साल 6 नवंबर को उनके घर बेटी ने जन्म लिया। राहा कपूर को लेकर बतौर पेरेंट्स इन दोनों सुपरस्टार ने ये तय कर दिया था कि वह कुछ समय के लिए उनकी झलक नहीं दिखाएंगे, इसके लिए उन्होंने पैपराजी से भी अनुरोध किया था। ऐसे में हाल ही में बीते 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार बेटी राहा कपूर की पहली झलक पैपराजी के सामने दिखाई।

Back to top button