x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

राघव चड्ढा से नेटवर्थ और संपत्ति के मामले में आगे है परिणीति चोपड़ा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड टाउन में फ़िलहाल शादी का सीजन चल रहा हो ऐसा लग रहा है। बॉलीवुड की क्वीन परिणीति चोपड़ा और उनके बॉय फ्रेंड राघव चड्ढा पिछले कई दिनों से एक साथ दिखाई दे रहे है। लेकिन अब वो दोनों सगाई करने जा रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राघव चड्ढा राजनीतिक जगत में हमेशा चर्चा का विषय रहे है लेकिन इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता इस साल के अंत तक एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। कपल शनिवार को दिल्ली में करीबी दोस्तों और परिवार के सामने एक-दूसरे को रिंग पहनाएंगे। लेकिन क्या आप जानते है परिणीति इनकम के मामले में राघव से कई गुना आगे है।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

राघव चड्ढा एक राजनेता होने के अलावा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी है। उन्होंने डेलॉइट, श्याम मालपानी और ग्रांट थॉर्नटन सहित विभिन्न एकाउंटेंसी फर्मों के साथ काम किया है। राघव चड्ढा बहुत ही साधारण जीवन जीते है और उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है। राघव के पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर और 90 ग्राम के गहने है, जिनकी कीमत लगभग 4,95,000 रुपए है। उनके पास 37 लाख रुपए की कीमत का एक घर भी है। जबकि परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपए है। वो मुख्य रूप से फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती है। उनके पास मुंबई में एक लक्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट है। एक्ट्रेस ऑडी ए6, जगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू5, जगुआर एक्सजेएल जैसी कारों की मालकिन है।

मुंबई में लगातार दो दिन परिणीति और राघव को लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इसी के बाद इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। इसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। हाल ही में एक्ट्रेस और आप नेता IPL मैच देखते हुए भी स्पॉट किए गए थे। इसके बाद ये कपल मुंबई में डेट नाइट एंजॉय करते दिखे। तमाम अटकलों के बाद अब फाइनली इनकी सगाई की तारीख रिवील हो ही गई है।

Back to top button