x
विज्ञान

Chandrayaan 3 / ISRO जल्द ही लॉन्च करेगा चंद्रयान-3


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : इसरो जल्द ही चंद्रयान-3 के लॉन्च की पुष्टि कर सकता है। इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ के सिवन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसरो जल्द ही चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है। इस मिशन के लिए सिर्फ चंद्रयान-2 ऑर्बिटर का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार इसरो चंद्रयान-3 मिशन में कामयाब होगा.

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का होगा इस्तेमाल
डॉ. के. सिवन ने कहा, “इसरो जल्द ही चंद्रयान-3 के लॉन्च की पुष्टि करेगा। मुझे यकीन है कि हम इस बार सफल होंगे। इस मिशन के लिए चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का इस्तेमाल किया जाएगा और यह किफायती होगा।

प्रोजेक्ट पर कोरोना का असर
इसरो के पूर्व प्रमुख ने कहा, ”हमारे सभी प्रोजेक्ट कोरोना से प्रभावित थे लेकिन साथ ही इसरो ने अपनी रणनीति पर काम किया ताकि हम कठिन परिस्थितियों में काम कर सकें. महामारी ने रॉकेट लॉन्च करने का एक नया तरीका दिया, जिसे हर मिशन में लागू किया जाएगा।

तमिलनाडु में तैयार होगा लॉन्च पैड
वहीं, तमिलनाडु में 1200 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की इसरो की मंजूरी पर उन्होंने कहा, ”मुझे बहुत खुशी है कि केंद्र सरकार और तमिलनाडु सरकार ने हमें कुलशेखर पट्टनम में जमीन अधिग्रहण की इजाजत दी है. हम बहुत जल्द यहां देश का दूसरा लॉन्च पैड स्थापित करने में सक्षम होंगे।”

चंद्रयान -2 विफल
उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-1 के बाद भारत का दूसरा चंद्र अनुसंधान मिशन ‘चंद्रयान-2’ 22 जुलाई 2019 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंडर और रोवर को चांद की सतह पर उतरना था, लेकिन ये असफल रहा।

Back to top button