Close
आईपीएल 2022खेल

IPL 2021 : कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान ? पंत या अय्यर

नई दिल्ली – IPL 2021 के दूसरे चरण के मुकाबले 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में खेले जाने हैं। मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें UAE पहुंच चुकी हैं। पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत ने संभाली थी, क्योंकि चोटिल होने के चलते श्रेयस अय्यर उस वक़्त क्रिकेट के मैदान से दूर थे। लेकिन अय्यर अब फिट हो गए हैं और IPL 2021 के दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

अय्यर की वापसी से इस फ्रेंचाइजी टीम की एक परेशानी भी बढ़ गई है। अब IPL 2021 के बचे हुए मुकाबलों में पंत कप्तानी जारी रखेंगे या फिर अय्यर कप्तानी वापस संभालेंगे? इसको लेकर लगातार चर्चा हो रही है। दरअसल अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम 2020 आईपीएल में उप-विजेता रही थी, वहीं पंत की कप्तानी में वर्तमान सीजन में यह टीम प्वॉइंट टेबल में शीर्ष पर है।

दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि, ‘दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को UAE के रवाना होगी। टीम दिल्ली से घरेलु खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स के साथ रवाना होगी। दिल्ली कैपिटल्स के घरेलु खिलाड़ी पहले से ही दिल्ली में क्वारंटाइन में हैं। श्रेयस अय्यर पहले ही फिटनेस कोच के साथ UAE पहुंच चुके हैं।’

Back to top button