x
आईपीएल 2022

IPL 2021 पर कोरोना का साया! वानखेड़े स्टेडियम के आठ स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भारत में कोरोना का कहर दोबारा दिखने लगा है। कई जगहों पर लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना मामले में महाराष्ट्र टॉप पर है। ऐसे में अब आईपीएल 2021 खेला जाना है। इस बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, वानखेड़े स्टेडियम के आठ स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2021 की शुरू होने से पहले ग्राउंड में काम करने वाले आठ कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। आईपीएल 2021 के लिए चुने गए छह स्थानों की लिस्ट में मुबंई का नाम भी शामिल है और 10 अप्रैल को वानखेड़े के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला जाना है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैदान पर काम करने वाले कर्मचारी ट्रेन से सफर करते हैं, जिसको उनके कोरोना से संक्रमित होना का अहम कारण माना जा रहा है। मुंबई क्रिकेट एसोशिएसन ने अब फैसला किया है कि इन कर्मचारियों के आईपीएल 2021 के मैच खत्म होने तक रहने की व्यवस्था यही ग्राउंड में की जाएगी। एमसीए के एक अधिकारी के मुताबिक, हम ग्राउंड स्टाफ के लिए के लिए तत्काल समय से ही स्टेडियम के अंदर रहने की व्यवस्था करेंगे। हमारे पास मैदान के अंदर काफी रूम हैं, जहां पर उनको रखा जाएगा। वानखेड़े में होने वाले आईपीएल के मैचों को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम पूरी तरह से तैयार होंगे जब टूर्नामेंट शुरू होगा।

Back to top button