Close
राजनीति

हेमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री की ली शपथ

दिसपुर – एक तरफ पुरे भारत में कोरोना वायरस की दुसरी लहर का कहर जारी है उसी बीच 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। असम में कुल 126 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए। जिसमे से BJP ने 60 सीटों, असोम गण परिषद् को 9 सीटें, INC को 29 सीटें, आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 16 सीटों पर जीत हासिल हुयी।

चुनाव आयोग द्वारा परिणाम की घोषणा होने के बाद असम में अब फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा के पूर्व मुक्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की जगह पर अब असम के नए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने आज राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। असम के राजयपाल जगदीश मुखी ने बंधारण की अनुसूची 3 के तहत हेमंत को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने हेमंत के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाये दी | मोदी जी सहित कई राजनेताओंने उन्हें शुभकामनाये दी |

Back to top button