Close
विश्व

उत्तर कोरिया कर सकता है US और दक्षिण कोरिया पर परमाणु हमला

नई दिल्ली – किम जोंग उन ने अपने देश के नाम एक संदेश जारी किया है। किम जोंग ने किसी भी समय परमाणु हमला करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। किम ने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका अपने परमाणु हथियारों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है, जिसके बाद वो कभी भी युद्ध छेड़ सकता है।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्ध अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने भी शनिवार और रविवार को सैन्य अभ्यास का आयोजन किया। इस दौरान एक मॉक न्यूक्लियर वारहेड ले जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को भी दागा गया। राज्य समाचार एजेंसी ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य सहयोगियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी भेजने के लिए “युद्ध प्रतिरोध और परमाणु जवाबी क्षमता” को मजबूत करना था।

उत्तर कोरियाई नेता ने अमेरिका पर युद्ध के लिए चिंगाड़ी छेड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें युद्ध को रोकने के लिए किसी भी समय परमाणु हमले करने के लिए तैयार रहना ही होगा। किम की यह टिप्पणी उस समय आई है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने सैन्य अभ्यास को और तेज कर दिया है।

उत्तर कोरिया ने बड़ा दावा किया है। कहा है कि उत्तर कोरिया के आठ लाख लोग अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए खुद सेना में भर्ती होना चाहते हैं। इसमें बड़ी संख्या में छात्र और मजदूर वर्ग भी शामिल है। उत्तर कोरिया के समाचार पत्र रोडोंग सिनमुन में ये दावा किया गया है।

Back to top button