x
लाइफस्टाइल

Dev Diwali 2023 : देव दिवाली पर करें ये आसान उपाय,घर में आएंगी खुशाली


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली मनाई जाती है. मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर पृथ्वी को प्रलय से बचाया था और इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध भी किया था. इस खुशी में देवताओं ने इस दिन दीपावली मनाई थी. हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन सभी देवी-देवता धरती पर विचरण करने के लिए आते हैं. बता दें कि, देव दिवाली इस बार 26 नवंबर दिन रविवार को मनाई जा रही है. इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. माना जाता है कि इस दिन किए गए कुछ उपाय से विशेष लाभ मिलता है. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य पं. ऋषिकांत मिश्र शास्त्री से जानते हैं कि देव दिवाली के दिन क्या उपाय करने चाहिए?

आज है देव दीपावली

हिंदू धर्म में दीपावली और देव दीपावली का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. कार्तिक माह में ही दीपावली और देव दीपावली का पर्व 15 दिनों के अंतराल में मनाया जाता है. दीपावली के ठीक 15 दिन बाद देव दीपावली का पर्व होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मनुष्य ही नहीं बल्कि देवता भी देव दीपावली के दिन दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं. इस साल देव दीपावली का पर्व 26 नवंबर को मनाया जाएगा.हिंदू धर्म में दीपावली और देव दीपावली का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. कार्तिक माह में ही दीपावली और देव दीपावली का पर्व 15 दिनों के अंतराल में मनाया जाता है. दीपावली के ठीक 15 दिन बाद देव दीपावली का पर्व होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मनुष्य ही नहीं बल्कि देवता भी देव दीपावली के दिन दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं. इस साल देव दीपावली का पर्व 26 नवंबर को मनाया जाएगा.

देव दिवाली पर करें ये आसान उपाय

कथा सुनें: जीवन से परेशानियां दूर करने के लिए देव दिवाली पर कुछ उपाय जरूर करने चाहिए. इनमें से एक है कथा सुनना. माना जाता है कि देव दिवाली के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करने या करवाने से सभी कष्टों का नाश होता है और जीवन में खुशहाली आती है.

दीया जलाएं: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के दिन आटे का दिया जलाना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन आटे का दीया बनाकर उसमें घी और 7 लौंग डालकर दीया जलाएं. मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है. (Image- Canva)

करें दीपदान: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के दिन दीप दान करने का विशेष महत्व माना गया है. इस दिन दीपदान करने से भगवान प्रसन्न होते हैं. मान्यता है कि देव दीपावली के दिन नदी के किनारे जाकर दीप दान करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन की परेशानियां समाप्त होती हैं. (Image- Canva)

तुलसी पूजा करें: हिंदू मान्यताओं के अनुसार देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी विष्णु भगवान को प्रिय है और तुलसी को माता लक्ष्मी का ही एक रूप माना गया है. इसलिए तुलसी की पूजा करने से घर में पैसों की कमी नहीं होती. साथ ही व्यापार और नौकरी में भी तरक्की प्राप्त होती है. (Image- Canva)

घर में लगाएं दीए: दीपावली की तरह देव दीपावली के दिन भी अपने घरों में दिए जलाने चाहिए. घर के दरवाजे पर तोरण लगाएं और घर में रंगोली बनाकर घर को सजाना बहुत शुभ होता है. साफ-सफाई और सजावट से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देती हैं और देव दीपावली के दिन घर की सजावट और साफ सफाई करने से पितरों की आत्मा को भी शांति प्राप्त होती है.

देव दिवाली के दिन घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं. इस दिन भगवान विष्णु के चित्र या मूर्ति पर तुलसी के 11 पत्तों को बांध दें. माना जाता है कि यह उपाय करने से घर में कभी भी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है और धन की तिजोरी हमेशा भरी रहती है.

देव दिवाली के दिन आटे के बर्तन में तुलसी के 11 पत्ते डाल कर छोड़ देना चाहिए. ऐसा करने से घर में शुभ परिवर्तन दिखाई देते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

देव दिवाली,एकादशी,अनंत चतुर्दशी,देवशयनी,देव उठनी,दिवाली,खरमास,पुरुषोत्तम मास,तीर्थ क्षेत्र,पर्व आदि खास मौकों पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सारी बाधाओं का नाश होता है.

देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे पर पीला रंग का कपड़ा बांध दें. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यह उपाय करने से कारोबार में उन्नती होती है और नौकरी में प्रमोशन भी मिलता है.

देव दिवाली के दिन घर में सत्यनारायण भगवान की कथा करवानी चाहिए. इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने से सभी कष्टों का नाश होता है और जीवन में खुशहाली आती है.

देव दिवाली के दिन गंगा स्नान के बाद दीप-दान जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन दीप दान करने से दस यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है.

इस उपाय से पूरे होंगे हर सपने

कल्कि राम ने बताया कि भगवती लक्ष्मी जी की प्रसन्नता की लालसा रखने वाले साधकों को पूर्णिमा तिथि की ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्वच्छ पात्र में एक सिक्का रखें. उस सिक्के के ऊपर भगवान शालिग्राम को विराजमान करते हुए उन्हें दुग्ध, दही, मधु, घी और शर्खा से स्नान काराएं. तत्पश्चात शालिग्राम को आसन पर प्रतिष्ठित करें और उन्हें भोग लगाएं और उस सिक्का को स्नान करने के पूर्व आसन के रूप में भगवान शालिग्राम के पास रख दें और आरती कर लें.

इस तरह पाएं मां भगवती की कृपा

दूसरे दिन भगवान शालिग्राम को इस सिक्के पर विराजमान कर पुनः स्नान करा कर और वह सिक्का लेकर हल्दी से श्रीम का मंत्र लिखें और पीले कपड़े में लपेटकर धन रखने वाले स्थान पर रख दे. भगवती की कृपा होगी और निश्चित ही आने वाली अमावस्या तिथि से पूर्व ही आपको उसका प्रभाव दिखाई पड़ेगा

Back to top button