Close
मनोरंजन

सोनम कपूर के घर आने वाला है गुड न्यूज

मुंबई: सोनम कपूर आहूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनम कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। सोनम कपूर आहूजा ने फैंस के लिए एक खुशखबरी दी है। सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। आज उन्होंने मां बनने की खुशी एक खूबसूरत फोटो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक क्यूट फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस में सोफा पर बेबी बंप दिखाते हुए एक फोटो शेयर की, जिससे सोनम कपूर ने अपने फैन्स खुशखबरी दी और साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस इस कपल को बधाई दे रहे हैं। आपको अच्छी तरह से पालने के लिए … आपके साथ दो दिल … एक परिवार जो आपको प्यार करेगा। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

फोटो में सोनम कपूर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो नजर आ रहा है। फोटो में पति आनंद भी सोनम कपूर के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों की फोटो देखने के बाद उनको बधाई दे रहे है।

Back to top button