मुंबई –‘पुष्पा द राइज’ जैसी कई हिट फिल्में में काम करने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज सुपरस्टार बन चुकी हैं। यही कारण है कि उन्हें भारत का नेशनल क्रश भी कहा जाता है। हर इवेंट पर शानदार ऑउटफिट में नजर आने वाली रश्मिका मंदाना बहुत लग्जरी लाइफ जाती हैं। आज हम आपके लिए उनके घर की कुछ शानदार फोटोज लेकर आए हैं।
रश्मिका मंदाना का हैदराबाद के गाचीबोवली के आसपास के क्षेत्र में एक शानदार घर है. घर की खूबसूरती देखते ही बनती है.
रश्मिका मंदाना का मुबंई के साथ-साथ गोआ और बैंगलोर में भी खुद का घर है। शूटिंग और हॉलीडे के दौरान वो इन्हीं घरों में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना के इन सारे घरों की कीमत करोड़ों में है।
रश्मिका मंदाना ने अपने घर को सजाने के लिए हर एक चीज का खास ध्यान रखा है। तस्वीर में नजर आ रहा लैंप स्टाइल का झूमर भी काफी यूनिक लग रहा है। आप अपने घर को सजाने के लिए भी इस तरह की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रश्मिका के घर के साथ-साथ उनकी रसाई भी काफी बड़ी और शानदार नजर आ रही है। इस वीडियो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें उनकी रसोई में ढेर सारी चीजें नजर आ रही हैं।
कई सेलेब्स अपने घर को सजाने के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं। रश्मिका मंदाना ने भी अपने घर की गैलरी में कुछ पेड़-पौधे लगाए हुए हैं जो उन्हें काफी पसंद हैं।
रश्मिका मंदाना का सिंपल ने अपने घर के लिए सिंपल सोफा यूज किया है। ना सिर्फ सोफा बल्कि तस्वीरों में वुडन फर्निचर भी सिंपल नजर आ रहा है।