Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

आलिया भट्ट ने शेयर किया नन्ही राहा का बनाया गिफ्ट,तस्वीर देख यूजर्स ने उठाए सवाल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः महिला दिवस के खास मौके पर 8 मार्च को आलिया भट्ट ने भी अपने सभी चाहने वालों को इस दिन शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. हालांकि, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में जो बात बताई उसे जानकर सभी हैरान रह गए हैं. एक्ट्रेस मे एक हाथ से बने रेड हार्ट की फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में बताया है कि यह उनकी लाडली बेटी नन्ही राहा ने उनके लिए बनाया है. अब उनकी यही बात लोगों के होश उड़ा रही है. ऐसे में कई यूजर्स ने आलिया को ट्रोल भी करना शुरू कर दिया है.

शॉकिंग वजह से लाइमलाइट में आई आलिया भट्ट

आलिया भट्ट अपनी क्यूट और बब्ली इमेज के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपनी दमदार परफॉरमेंस से हर बार फैंस का दिल जीता है। कभी ‘गंगूबाई’ बनकर तो कभी ‘हाईवे’ में काम कर उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इसके अलावा आलिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। पहले उनके लव अफेयर्स सुर्खियां बटोरते थे फिर उन्हें रणबीर कपूर का साथ मिला और अब ये एक क्यूट फैमिली बन सभी का दिल चुरा रहे हैं। लेकिन सबके दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट अब एक शॉकिंग वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं।

नन्ही राहा ने बनाया हार्ट

आलिया भट्ट ने कपडे़ से बने रेड हार्ट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरी लिटिल वुमन ने इसे मेरे लिए बनाया है. मैं इसे आप सभी के साथ इसे शेयर कर रही हूं. सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं. आज और अपने अपनी बाकी जिंदगी के हर दिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक मिनट का समय जरूर निकालें.’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.

लोगों के उड़े होश

कई लोग इस पर सवाल उठाते हुए कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘राहा इतनी बड़ी हो गई क्या जो ये सब बना लेती है.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘यह बहुत प्यारी है… लेकिन वह छोटी महिला कौन है?’दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इतनी छोटी बच्ची कैसे बना सकती है? कुछ भी मत फेंको.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘राहा को सूई चलानी आती है? 2 साल की बच्ची कैसे ये बना सकती है, कोई समझाएगा.’

सुर्खियों में छाया आलिया भट्ट का पोस्ट

आलिया भट्ट ने आज कुछ देर पहले महिला दिवस पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को शेयर करना अब उन्हें महंगा पड़ गया है। एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर अब कई सवाल उठ रहे हैं। उनकी एक तस्वीर ने लोगों को हैरान कर दिया है। आलिया भट्ट अब सवालों के घेरे में हैं और उन पर फैंस ने शॉकिंग इल्जाम लगाए हैं। कुछ लोग अब आलिया भट्ट से सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी कलाई क्यों काट ली। लेकिन अब ऐसी बातें क्यों उठ रही हैं और क्या आलिया ठीक हैं? ये सब सुनकर फैंस घबरा सकते हैं तो बता दें, डरने की कोई बात नहीं है।

आलिया भट्ट की कलाई देख घबराए फैंस

हुआ ये कि आज आलिया भट्ट ने जब महिला दिवस की बधाई देने के लिए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की तो फैंस का ध्यान उनकी कलाई पर जा पहुंचा। मकसद तो एक्ट्रेस का दिल दिखाने का था लेकिन यूजर्स की नजरें उनकी कलाई पर दिख रहे निशानों पर ही अटक कर रह गईं। आप भी देख सकते हैं कि सामने आई इस तस्वीर में आलिया भट्ट के हाथ पर कई निशान दिखाई दे रहे हैं। ये निशान बिल्कुल वैसे ही दिख रहे हैं जैसे कलाई काटने के बाद रह जाते हैं। अब ये देखकर फैंस का भी सिर चकरा गया और वो आलिया से तरह- तरह के सवाल कर रहे हैं।

फैंस ने दिये रिएक्शन

एक यूजर ने इस तस्वीर को देख आलिया भट्ट से सीधा सवाल किया, ‘तुमने किसके लिए हाथ काटा यार?’ एक फैन ने लिखा है, ‘एक बात है। मुझे नहीं पता कि किसने नोटिस किया है लेकिन आपके हाथ की कलाई के ऊपर कट के निशान हैं… हम लड़कियां कभी-कभी प्यार में पागल हो जाती हैं।’ एक फैन ने लिखा, ‘किसने नोटिस किया कि आलिया के हाथ पर कटने के निशान हैं, जो लोग आशिकी में करते हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘किसी ने उसकी कलाई पर कटे के निशान देखे।’ अब कुछ इसी तरह बातें सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं।

लोगों ने आलिया के पोस्ट पर उठाए सवाल

आलिया के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘इतनी छोटी बच्ची कैसे बन सकती है इतना भी मत फेंको।’ एक यूजर ने लिखा, ‘रeहा इतनी बड़ी हो गई क्या जो ये सब बना लेती है?’ एक ने कहा, ‘राहा को सिलाई आती है?? एक 2 साल का बच्चा इसे कैसे बना सकता है? क्या कोई समझा सकता है। केवल जिज्ञासावश पूछ रहा हूं।’ एक ने लिखा, ‘छोटी बच्ची कैसे बन सकती है ये झूठ लग रहा है यार।’

बेटी राहा का दिखाया था चेहरा

6 नवंबर, 2023 को रणबीर कपूर की बेटी राहा एक साल की हो गई। और 25 दिसंबर, 2023 को कपल ने उसका चेहरा भी रिवील किया था। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट ने राहा के साथ एक फोटो शेयर की थी। उसमें उन दोनों ने ट्वीनिंग की थी और लोगों को वो तस्वीर खूब पसंद भी आई थी।

इस फिल्म में दिखेंगी आलिया भट्ट

दूसरी ओर आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार एक्ट्रेस अमेरिकी जासूसी एक्शन थ्रिलर ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आई थीं. इसके अलावा उनके प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज ‘पोचर’ हाला ही में रिलीज हुई है. अब जल्द ही उन्हें ‘जिगरा’ टाइटल से बन रही फिल्म में देखा जाने वाला है. इस फिल्म के साथ वह प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़ी हैं.

Back to top button