Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

भारत और इंडिया नाम बोलने से बहस के बिच कंगना रणौत ने दिया ऐसा रिएक्शन ,बोली -हम गुलाम नाम से मुक्त हो जायेंगे

मुंबई – इस वक्त देश भर में एक की विवाद नजर आ रहा है और वो है देश का नाम इंडिया बदल कर भारत करना। अब इस पर आमजन से लेकर देश की राजनीति पार्टी और फिल्मी सितारे भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।अमिताभ बच्चन ने भारत माता की जय का नारा लगाया है । तो वहीं अब कंगना रनोट ने भी अपना रिएक्शन दिया है । दरअसल एक्ट्रेस ने अपने बयान का एक पुराना पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने इंडिया नाम को खत्म करने की बात कही थी ।कंगना रणौत एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक बयानों की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने भारत के नाम परिवर्तन विवाद पर सोशल मीडिया पर एक लंबे नोट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अभिनेत्री ने इंडिया नाम के इतिहास के बारे में अपना ज्ञान साझा करते हुए कहा कि भारत नाम अधिक सार्थक है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज और बयानों के लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा बॉलीवुड को लेकर अपनी बात बेबाकी से रखने के सथा-सथा अपनी राजनीतिक विचारधारा भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाती हैं। इन दिनों भारत में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की तैयारियां जोरों से चल रही है, जो 9 से 10 तक होने वाला है। इसी बीच भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पत्र पर INDIA को BHARAT लिखे जाने की चर्चा हो रही है।बता दें, राष्ट्रपति भवन द्वारा नौ सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसीडेंट ऑफ भारत के नाम पर निमंत्रण भेजे जाने के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार हमलावर नजर आई।

इंडिया (India) और भारत (bharat) को लेकर जोरदार बहस चल रही है। इसे लेकर लोग दो गुटों (factions) में बंटे दिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्विटर पर ‘भारत माता की जय’ लिखा। उनके इस ट्वीट को इसी बहस से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके अलावा विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) भी इंडिया की जगह भारत नाम करने के पक्ष में दिखे। अब इस पर कंगना रनौत की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। कंगना ने दो साल पहले इंडिया को बदलकर ‘भारत’ करने की वकालत की थी। अब उन्होंने अपने उस बयान के साथ लिखा कि लोगों को गुलामी के नाम से मुक्ति मिल जाएगी।अमिताभ बच्चन ने इस मामले में अपनी राय रखते हुए। बिग बी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ‘भारत माता की जय नारा’ लिख कर ट्वीट किया है। इस पोस्ट के बाद कई फैंस ने अमिताभ के इस नारे को देश का नाम बदलने के मामले से जोड़ा और अपने-अपने रिएक्शंस दिए।

कंगना ने मंगलवार को अपने एक्स (ट्विटर) पर एक लंबा नोट साझा किया और बताया कि भारत नाम इंडिया से अधिक सार्थक क्यों है? उन्होंने लिखा, “इस नाम में (इंडिया) प्यार करने जैसा क्या है? सबसे पहले, वे ‘सिंधु’ का उच्चारण नहीं कर सके तो उसको बिगाड़ा के ‘इंडस’ कर दिया। फिर कभी हिंदोस कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके इंडिया बना दिया।” उन्होंने आगे कहा, “महाभारत के समय से कुरुक्षेत्र के महान युद्ध में भाग लेने वाले सभी राज्य भारत नामक एक महाद्वीप के अंतर्गत आते थे तो वे हमें इंदु सिंधु क्यों कह रहे थे?? साथ ही, भारत नाम इतना सार्थक है। इंडिया का अर्थ क्या है?” अभिनेत्री ने निष्कर्ष निकाला, “मुझे पता है कि वे रेड इंडियन कहते थे, क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम होता था, उन्होंने हमें इंडियन नाम दिया, क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी। पुराने जमाने में भी शब्दकोशों में इंडियन का अर्थ गुलाम बताया जाता था। हाल ही में इसे बदल दिया गया है। इसके अलावा, यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।”

मंगलवार को कंगना ने अपने बयान का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उन्होंने साल 2021 में कहा था कि ‘गुलाम नाम’ इंडिया को खत्म कर देना चाहिए और इसकी जगह देश को ‘भारत’ कहा जाना चाहिए।उसके बाद उन्होंने बताया कि क्यों भारत नाम होना चाहिए। पुराने बयान के साथ कंगना ने ट्वीट किया, ‘और कुछ लोग इसे काला जादू कहते हैं… यह बस ग्रे मैटर है… सभी को बधाई। एक गुलाम नाम से मुक्ति। जय भारत।’

कंगना ने अपने अकाउंट आज से दो साल पहले लिखा था, “भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब इसकी जड़ें प्राचीन आध्यात्मिकता और ज्ञान पर आधारित हों, जो कि हमारी महान सभ्यता की आत्मा है। दुनिया हमारी ओर देखेगी और अगर हम शहरी विकास में आगे बढ़ेंगे तो हम एक विश्व नेता के रूप में उभरेंगे, लेकिन पश्चिमी दुनिया की सस्ती नकल न बनें और वेदों, गीता और योग में गहराई से निहित रहें, क्या हम कृपया इस गुलाम नाम इंडिया को वापस भारत में बदल सकते हैं।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो सोमवार को ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसमें वह राजा के दरबार में एक नर्तकी का रोल कर रही हैं। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह इमरजेंसी में भी दिखेंगी। फिल्म में वह इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है।कंगना रनोट जल्द डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा की फिल्म तेजस में नजर आएगी।इसके अलावा वह ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ डिड्डा’ में भी दिखाई देगी।

Back to top button