Close
मनोरंजन

कौन बनेगा करोड़पति 15′ का नया प्रोमो जारी,दिखेगा कुछ नया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अमिताभ बच्चन का टेलीविजन करियर भी सफल रहा है। अभिनेता ने पिछले 23 वर्षों में क्विज बेस्ड गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सभी सीजन को होस्ट किया है। केवल तीसरा सीजन छोड़कर। बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन अब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन एक नए रूप में जल्द लेकर लौट रहे हैं। कई वर्षों से दर्शकों की पसंद बना हुए इस शो का नए प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अमिताभ फैंस को बदलाव का तोहफा देते दिखाई दे रहे हैं।

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 का प्रोमो रिलीज किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन ने एक अनोखे अंदाज में बदलते इंडिया के बारे बताया। बिग बी ने कहा, “सब कुछ बदल रहा, बड़े ज्ञान से, बड़े शान से। देखो सब कुछ बदल रहा।”

लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, भारत ने परिवर्तन को अपनाया है। एक ऐसा बदलाव जो विकास को बढ़ावा देता है, एक बदलाव जिसने हमारी मानसिकता को फिर से बदल दिया है और एक बदलाव जो नई आकांक्षाओं को प्रेरित करता है। भारत में बड़ी शान से, बड़े ज्ञान से…देखो सब कुछ बदल रहा है और इस परिवर्तन को देश का सबसे बड़ा गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति प्रतिबिंबित करता है। यह वीडियो देश में आए बदलावों को कविता में बंधे शब्दों के जरिए दिखाता है, जिसका गायन अमिताभ बच्चन कर रहे हैं।

Back to top button