मुंबई – मलाइका अरोड़ा कभी अपनी फिटनेस को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई खबरें सामने आती रहती है। कभी किसी रिपोर्ट में अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की शादी की खबर आ जाती है, तो कभी कुछ और। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ खूबसूरत सेल्फीज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ स्कॉटलैंड में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं और यह तस्वीरें उन्होंने वहीं से शेयर की हैं. इंस्टाग्राम पर तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को गले लगाए पोज देते दिख रहे हैं। मलाइका ने कैप्शन में लिखा, ‘गर्म और कॉजी। जब भी मैं तुम्हारे करीब होती हूं तो ऐसा ही लगता है।’ साथ ही बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को टैग किया। इन फोटोज को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आए।
अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक तस्वीरें देख सुजैन खान का तुंरत कमेंट सामने आया। उन्होंने कपल पर प्यार लुटाया और लव यू कहा। वहीं फैंस भी कपल की तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। मगर 19 साल बाद ये रिश्ता टूट गया और दोनों ने तलाक लेकर अलग होना सही समझा।