x
मनोरंजन

IIFA 2023: सलमान खान ने अवॉड फंक्शन में विक्की कौशल को किया इग्नोर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – वायरल वीडियो में विक्की कौशल एक फैन के साथ फोटो क्लिक करवा रहे होते हैं, तब ही वहां सलमान खान आ जाते हैं। ‘भाईजान’ के चारों तरफ बॉडीगार्ड नजर आ रहे हैं। इस बीच जैसे ही वह विक्की कौशल के नजदीक आते हैं, उनकी तरफ देखते हैं , कुछ बोलते भी हैं लेकिन हाथ नहीं मिलाते। जिसके साथ ही सलमान के बॉडीगार्ड उनका हाथ से साइड करने की कोशिश करते हैं। विक्की कौशल संग ऐसा बिहेव किया जा रहा है जैसे वो एक एक्टर नहीं बल्कि आम फैन हैं।

सुरक्षाकर्मियों में से एक विक्की को सुपरस्टार से दूर धकेल देता है, क्योंकि सलमान ने उनकी तरफ हाथ नहीं बढ़ाया और बस एक लुक देते हुए आगे निकल गए। विक्की के चेहरे के एक्सप्रेशंस साफ नजर आते हैं। वो दूसरी बार भी हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान उन्हें पहचान नहीं पाए और निकल गए।

वायरल वीडियो को देखने के बाद फैंस गुस्सा सलमान खान पर फूट गया है। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई वो भी एक्टर है, सलमान के बॉडीगार्ड ऐसे कैसे उसे साइड कर सकते हैं।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान पर अब स्टारडम का भूत जोरों-शोरों से चढ़ गया है। विक्की से हाथ तक नहीं मिलाया इसने और कितने सही तरह से मिल रहा है।’

Back to top button