Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बिकिनी पहन पानी में घूमती दिखीं मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर का रोमांटिक था रिएक्शन

मुंबई – मलाइका जब वह वर्कआउट करने के लिए जाती हैं तो अक्सर उन्हें पपराजी द्वारा स्पॉट किया जाता है। कमाल की फिटिनेस की मालकिन मलाइका ने अब अपनी टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है जिसमें वह पानी में अठखेलियां करती दिख रही हैं। मलाइका ने इन पोस्ट के साथ लोकेशन नहीं बताया है।

बॉलीवुड में इस साल कटरीना कैफ-विकी कौशल और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे हैं। इस बीच एक बार फिर से मलाइका की शादी की चर्चा होने लगी। ऐसी खबरें हैं कि मलाइका और अर्जुन इस साल के आखिर तक शादी कर लेंगे। दोनों करीब 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में यह कपल अपने रिश्ते को एक नया नाम देने के लिए तैयार है।

मलाइका ने ब्लैक प्रिंटेड बिकिनी पहनी है। पहली तस्वीर में वह समंदर में तैरती दिख रही हैं। उन्होंने हाथ से हार्ट का शेप बनाया। तो दूसरी फोटो में साइड एंगल है। अन्य तस्वीरों में वह मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा, ‘एक बीच बेबी हूं।‘ मलाइका के इस पोस्ट को अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष मल्होत्रा ने लाइक किया है।

मलाइका और अर्जुन नवंबर या दिसंबर में शादी कर सकते हैं। शादी निजी तरीके से होगी। जहां करीबी लोग ही शामिल रहेंगे। अभी तक कपल की ओर से इस पर जानकारी सामने नहीं आई है।

Back to top button