Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रोहित शेट्टी करते थे ऐक्ट्रेस तब्बू के कपड़ों को इस्त्री, पिता की मृत्यु के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

मुंबई: बॉलीवुड में आज एक्शन फिल्म निर्माता के रूप में पहचाने जाने वाले रोहित शेट्टी ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें गोलमाल फिल्म सीरीज, सिंघम सीरीज, दिलवाले, चेन्नई एक्सप्रेस शामिल हैं, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए नामांकित किया गया था। लेकिन रोहित शेट्टी के संघर्ष के दिनों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

बॉलीवुड में टॉप क्लास एक्शन फिल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी मशहूर स्टंटमैन और विलेन एमबी शेट्टी के बेटे हैं। पिता की मृत्यु के बाद रोहित को बचपन में काफी संघर्ष करना पड़ा था। उस समय वह किशोरावस्था में थे। वह अपनी कॉलेज की शिक्षा भी पूरी नहीं कर पाए। उन्होंने अपने परिवार का वहन करने के लिए स्कूल भी छोड़ दिया। उनके पास पढ़ाई के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन रोहित की पहली कमाई 35 रुपये थी।

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए रोहित कहते हैं कि जब मैंने काम करना शुरू किया तो मेरे पास घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे। कॉलेज छोड़ दिया। क्योंकि मुझे पता था कि किताबों और कपड़ों के लिए पैसे नहीं हैं। मैं सोच रहा था कि इन सब चीजों के लिए कौन भुगतान करेगा। ऐसा सोचकर वह काम करने लगए और पैसे कमाने लगा। पैसा कमाने के लिए रोहित ने कपड़ों को इस्त्री करने का काम भी किया।

बॉलीवुड में रोहित शेट्टी का पर्दे पर एक्शन और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन कमाल का होता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस मंजिल तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उन्होंने 1995 में आई फिल्म हकीकत में एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियों में इस्त्री की थी। इतना ही नहीं एक समय में वह काजोल के स्पोर्टबॉय भी रह चुके हैं।

रोहित ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में फिल्म फूल या कांटे से सहायक निर्देशक के रूप में की थी। उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत 2003 में 30 साल की उम्र में की थी, लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई। इसके बाद कोई भी उनके साथ काम करने को तैयार नहीं हुआ। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, फिर उन्हें अजय देवगन से मदद मिली और रोहित ने उनके लिए एक फिल्म बनाई। उनकी फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।

2006 में रोहित ने बनाई “गोलमाल: फन अनलिमिटेड”। अब रोहित की इस मूवी के 4 पार्ट हैं और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। रोहित ने अजय देवगन के साथ फूल या कांटे, गोलमाल, संडे, गोलमाल रिटर्न, ऑल द बेस्ट, गोलमाल-3, सिंघम, बॉल बच्चन, सिंघम रिटर्न, गोलमाल अगेन समेत 10 फिल्में बनाईं।

हाल ही में रोहित शेट्टी की सिंघम सीरीज की चौथी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज़ हुयी है। जिसमें अजय देवगन के साथ-साथ रणवीर सिंह, अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। इस फिल्म में कैटरीना कैफ अक्षय के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा रोहित शेट्टी टीवी के मशहूर शो खतरों के खिलाड़ी के होस्ट भी रह चुके हैं।

Back to top button